तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा क्षेत्र के ग्राम कसियापुर निवासी रमेश सिंह उर्फ छंगा शुक्रवार को कार से काशी विश्वनाथ इंटर काॅलेज से लौट रहे थे। रास्ते में खैरा कला गांव के निकट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में रमेश सिंह के साथ कार सवार तान्या सिंह व भैरो सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। रमेश सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया था। रविवार को इलाज के दौरान रमेश सिंह की मौत हो गई।