गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकपुर निवासी संतोष कुमार पांडेय (22) पुत्र यज्ञराम पांडेय बृहस्पतिवार 18 जनवरी को शौच के लिए मुख्य सरयू नहर के किनारे गया था। जहां पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया था। परिजनों ने गिलौला पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को उसका शव नहर में ही करीब दो सौ मीटर दूर मिल गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।