फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम कंजड़वा के बगल स्थित सरयू माइनर में गुरुवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकलवाया। युवक ने सफेद नीली शर्ट व नीले रंग का लोवर पहन रखा था।
विज्ञापन

देखने से उसकी आयु 25 से 30 वर्ष के मध्य प्रतीत हो रही थी। पुलिस की ओर से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की गई। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। ऐसे में प्रभारी निरीक्षक इकौना संतोष कुमार तिवारी की ओर से शव का पंचनामा कर पहचान के लिए शवदाह गृह भिनगा में सुरक्षित कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें