फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पूरे खैरी निवासी एक व्यक्ति की लाश उसी के कमरे में लगे पंखे से चादर के सहारे लटकी मिली। परिवारीजनों को इसकी जानकारी रविवार सुबह हुई। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने लाश को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के पूरे खैरी (पटेल नगर) निवासी अंकित श्रीवास्तव (25) शनिवार रात कमरे में चला गया था। रविवार सुबह काफी देर तक बाहर न आने पर परिवारीजन उसे जगाने पहुंचे तो अंकित का शव कमरे में लगे पंखे से चादर के सहारे लटका मिला। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें