संयुक्त जिला चिकित्सालय में आयोतिज कन्या जन्मोत्सव के दौरान नवजात बच्चियों को उपहार प्रदान करत
श्रावस्ती। महिला कल्याण विभाग के हब फार इंपावरमेंट आफ वूमेन ने शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने नवजात बेटियों के साथ केक काटकर जन्मोत्सव मनाया और उन्हें उपहार दिए। डीएम ने कहा कि ऐसे आयोजन बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच पैदा करने के लिए हैं। सरकार बेटियों को जन्म से विवाह तक प्रोत्साहन दे रही है। बेटियां बेटों के समान सम्मान व पोषण की हकदार हैं। अभिभावकों को उन्हें पर्याप्त पोषण व बेहतर शिक्षा देने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में सीएमएस राजपाल सिंह, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सरिता मिश्रा और जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।