श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं पर हाल में आए तूफान का असर पड़ा है। खेल मैदानों में पानी भरने से प्रतियोगिताओं की तिथियां बदलनी पड़ी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शांति देव कनक इंटर कॉलेज, इकौना में चार, पांच और छह अक्तूबर को प्रस्तावित जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता अब 15 और 16 अक्तूबर को होगी। वहीं, 30 अक्तूबर को प्रस्तावित कबड्डी प्रतियोगिता की तिथि बदलकर छह अक्तूबर कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मैदान में जलभराव के कारण आयोजन की व्यवस्था प्रभावित हुई थी। खिलाड़ियों को नई तिथियों की जानकारी दी जा रही है, ताकि उन्हें प्रतियोगिताओं में भाग लेने में किसी तरह की परेशानी न हो।