फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बड़े पुरुष की मजार पर जियारत के साथ शुरू होगा दरगाह मेला

Wed, 10 May 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। दिकौली स्थित बड़े पुरुष की मजार पर आज जायरीन जियारत के लिए आएंगे। इसके बाद मेला शुरू हो जाएगा। डीएम ने बुधवार मेला स्थल पर ही अधिकारियों संग बैठक करके सरयू नहर में स्नान के दौरान सुरक्षा की अलग से व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन


बहराइच में लगने वाले दरगाह मेले की शुरुआत श्रावस्ती के दिकौली स्थित बड़े पुरुष मजार की जियारत से होती है। बृहस्पतिवार को दिकौली बड़े पुरुष की मजार पर काफी जायरीन आएंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने मेला स्थल पर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम नेहा प्रकाश ने सीडीओ अनुभव सिंह के साथ मेला स्थल पर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
विभागवार मेले में की गई तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने मेला प्रबंधन के लिए तीन चरण में 36 नोडल अधिकारी तैनात किए। डीएम ने बताया की आने वाले किसी जायरीन को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

गंदगी देख डीएम ने लगाई फटकार
दिकौली स्थित बड़े पुरुष की मजार व मेला स्थल का निरीक्षण करने के दौरान कई स्थानों पर गंदगी देखने को मिली। इसे नाराज डीएम ने जिला पंचायतराज अधिकारी को लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश है। मजार के पास लगे खराब हैंडपंप के आज ही ठीक कराने कराने को कहा है।
विज्ञापन

सरयू नहर में अक्सर दिखते मगरमच्छ, रहे सावधान
स्थानीय लोगों की मानें तो सरयू नहर में अक्सर मगरमच्छ दिखते हैं। ऐसे में चेतावनी दी कि जायरीन ज्यादा गहराई में स्नान के लिए न जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें