फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बांध क्षतिग्रस्त, दर्जनों गांवों पर बाढ़ का खतरा

Fri, 08 Aug 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
राप्ती में आई बाढ़ से लालपुर खदरा के पास तटबंध को हुई क्षति। संवाद
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। राप्ती नदी की तेज धारा ने इकौना तहसील क्षेत्र में अंधारपुरवा घाट पुल के पास लालपुर खदरा में बांध को क्षतिग्रस्त कर दिया है। बांध की सुरक्षा के लिए लगाए गए बोल्डर नदी में बह गए हैं। लोहे के तारों का जाल नदारद हो गया है। यही नहीं, बांध में दरार भी आ गई है। इससे किसी भी समय बांध कटने की आशंका है और लालपुर खदरा, जंगरावल गढ़ी, सेमगढ़ा, सलवारिया, टंडवा महंथ, रानीकुंडा समेत दर्जनों गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें