फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल चलाने से होता है संपूर्ण व्यायाम : जितेंद्र

विज्ञापन
साइकिल रेस में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी।- - फोटो : साइकिल रेस में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में रविवार को साइकिल रेस का आयोजन किया गया। इस दौरान कबड्डी कोच जीतेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रेस की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से शरीर का संपूर्ण व्यायाम हो जाता है। इसलिए हम सभी को जब कभी भी अवसर मिले तो साइकिल अवश्य चलाना चाहिए। साथ ही छात्रों को नियमित रूप से साइकिल चलाना चाहिए। इसके लिए हमें बाजार, स्कूल, पांच किलोमीटर के परिधि में कहीं भी जाना हो तो साइकिल का ही प्रयोग करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम के खिलाड़ियों को नियमित साइकिल चलाने के लिए शपथ दिलाई। इसके बाद साइकिल सवार खिलाड़ी स्टेडियम से आईटीआई चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचे इसके बाद पुलिस लाइन होते हुए पुन: स्टेडियम पहुंचकर रेस का समापन किया। इस दौरान प्रिंस, ओम, पिंटू, राहुल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें