श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में शनिवार को कस्टम विभाग के हवलदारों का सात दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने बताया कि प्रशिक्षण में जवानों को शारीरिक व शस्त्र संबंधी जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रशिक्षण में शामिल कस्टम विभाग के 46 हवलदारों को पहले दिन शारीरिक दक्षता, हथियारों के सुरक्षित संचालन व उपयोग, शस्त्र अभ्यास, सुरक्षा एवं सतर्कता से संबंधित जानकारी दी गई।