फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

विज्ञापन
वा​र्षिकोत्सव के दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : वा​र्षिकोत्सव के दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
विज्ञापन
श्रावस्ती। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भिनगा में मंगलवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही अभिनय के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ ही अन्य रचनात्मक कार्यों में भी रुचि लेनी चाहिए। इससे उनमें सीखने की क्षमता का विकास होगा। इस दौरान उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय में बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एसएसबी कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण, सहायक कमांडेंट अमित शर्मा प्रधानाचार्य डॉ. आरके श्रीवास्तव, श्याम लाल, अभिनव चतुर्वेदी, हेमंत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें