फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भगवान श्रीराम के कलेवा में उमड़ी भीड़

Thu, 27 Nov 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
रामलीला का मंचन करते कलाकार।- संवाद
विज्ञापन
कटरा। कटरा स्थित समय माता मंदिर परिसर में श्रीराम लीला कमेटी की ओर से श्रीराम विवाह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंचन के अंतिम दिन मंगलवार रात कलाकारों ने श्रीराम विवाह व कलेवा प्रसंग का मंचन किया। धनुष टूटते ही माता जानकी ने भगवान राम को वरमाला पहनाई। इसके बाद राजा दशरथ की अगुवानी में अवधपुरी से बरात आई। बरात देखने के लिए भारी भीड़ जुटी रही। कलेवा का कार्यक्रम शुरू होते ही लोगों ने खूब न्योछावर लुटाया। इस दौरान कलाकारों की सजीव प्रस्तुति देखकर दर्शक मुग्ध हो गए। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष बनवारी लाल यादव, पंडित वेदमणि पांडेय, छांगुर प्रसाद, दद्दन शुक्ला व बाबा जवाहर दास सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें