फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने ली महिला की जान, पति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन

श्रावस्ती। सिसवा पेट्रोल पंप के निकट बुधवार को फोरलेन पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरे पति-पत्नी को रौंदते हुए ट्रक आगे निकल गया। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ट्रामा विंग ले जाया गया है। भिनगा के ग्राम गोबार निवासी मनीराम (55) पुत्र मंगल ककरदरी रेंज में माली के पद पर तैनात है। बुधवार को मनीराम पत्नी शांती देवी (52) के साथ बाइक से भिनगा आया था। सिसवा स्थित पेट्रोल पंप के पास वह फोरलेन पार कर रहा था, इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दंपती सड़क पर गिर गए, जिन्हें रौंदते हुए ट्रक आगे निकल गया। हादसे में शांती की मौके पर मौत हो गई, मनीराम घायल हो गया। एंबुलेंस से मनीराम को संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित ट्रामा विंग में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक भिनगा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें