फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क हादसे में सिपाही की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। घना कोहरा जानलेवा होता जा रहा है। मधवापुर घाट के निकट सोमवार को घने कोहरे के कारण रविवार देर रात मोटर साइकिल पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइकसवार एक सिपाही की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के थाना चंदन चौकी अंतर्गत थारू बाहुल्य ग्राम बेला परसुआ गांव निवासी सुनीत कुमार (27) पुत्र राम किशुन जिले के इकौना थाने में आरक्षी के पद पर तैनात था। जबकि इसी गांव का रोहित कुमार (28) पुत्र हेमंत सिरसिया थाने में आरक्षी के पद पर तैनात है। 2021 बैच के इन दोनों आरक्षियों की नियुक्ति 2022 में हुई थी। मौजूदा समय यह दोनों रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में स्पेशल ड्यूटी के लिए संबद्ध थे। इनका अभी विवाह भी नहीं हुआ था।
दोनों रविवार को स्पेशल ड्यूटी करने के लिए एक ही मोटर साइकिल से मल्हीपुर थाने गए थे। जहां से रात नौ बजे दोनों वापस पुलिस लाइन लौट रहे थे। जैसे ही सुनीत मोटर साइकिल लेकर मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मधवापुर घाट के निकट स्थित बंदरहा बाबा कुटी के निकट पहुंचा। घने कोहरे के कारण उसकी मोटर साइकिल मार्ग किनारे लगे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

दोनों के हेलमेट लगाए होने के बावजूद टक्कर तेज होने के कारण सुनीत कुमार को पूरे शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आईं जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने घायल रोहित कुमार को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
इसके बाद शव को पुलिस लाइन लाया गया जहां एसपी अरविंद कुमार मौर्य, एएसपी प्रवीण कुमार यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मृत आरक्षी अंतिम सलामी दी। वहीं घटना की जानकारी के बाद पहुंचे परिवार को अंतिम संस्कार के लिए शव सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें