फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आनंदम प्रशिक्षण में दिखी रचनात्मकता

Thu, 24 Sep 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
डायट में प्र​शिक्षण के दौरान मुखौटा तैयार करते प्रतिभागी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) इकौना में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय आनंदम प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने मूर्ति कला और पेपर आर्ट का प्रदर्शन किया। डायट प्राचार्य राम प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का वास्तविक लाभ तभी है, जब उसकी झलक विद्यार्थियों में दिखाई दे। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में सिखाई गतिविधियों को विद्यालयों में प्रयोग करने का आह्वान किया। कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बच्चों की प्रतिभा पहचानना जरूरी है। कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार पाठक, सहायक समन्वयक ईश्वर चंद्र विद्यासागर, गिरीश प्रसाद मिश्र, शशि वर्मा, इमरान अहमद, विनीत कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें