श्रावस्ती। बहराइच जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अंटहवा निवासी मारवाड़ी को मंगलवार को एसीजेएम ने महिलाओं को देखकर अश्लील गाना गाने दोषी करार दिया। न्यायाधीश ने मारवाड़ी को न्यायालय उठने तक के कारावास व 500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मारवाड़ी के खिलाफ वर्ष 2024 में हरदत्तनगर गिरंट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मंगलवार को पुलिस ने मारवाड़ी को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया, जहां उन्हें सजा सुनाई गई।