फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: काली पट्टी बांधकर संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन जारी

Wed, 07 Oct 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में काला फीता बांधकर काम करती कर्मी
विज्ञापन
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर संविदा कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. अवनींद्र कुमार पाठक ने बताया कि बृहस्पतिवार को एनएचएम के संविदा कर्मचारी मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में धरना देंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में धरने में शामिल होने की अपील की, ताकि मांगों को सरकार तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ का एक दल बुधवार को लखनऊ के ईको गार्डन में धरने के लिए रवाना हुआ। दल में एनएचएम के क्षय रोग विभाग के कर्मचारी और आशा कार्यकर्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें