श्रावस्ती। निवेश कुंभ के अंतिम दिन दिन रविवार रहा और निवेश के प्रस्ताव 2349.7 करोड़ तक पहुंच गए। इस तरह 105 उद्योगों लिए अनुबंध पत्र जारी हुए। इस मौके पर डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि जिले में उद्योग स्थापित करने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं प्रशासन उपलब्ध कराएगा। अंतिम दिन करीब 41 निवेशक पहुंचे। इन्हें भी अनुबंध सौंपा गया।
लखनऊ से हुआ सीधा प्रसारण
इन्वेस्टर्स समिट का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इससे पूर्व लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट के तथागत हाॅल में सीधा प्रसारण हुआ। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित किया। वहीं, कलेक्ट्रेट में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे, डीएम नेहा प्रकाश व एसपी प्राची सिंह सहित अन्य अधिकारियों व निवेशकों की उपस्थिति में निवेश कुंभ का समापन किया गया।
बाक्स में -
लोगों को मिलेगा रोजगार
निवेश कुंभ के बाद निश्चित ही यहां उद्योगों की स्थापना होगी। लोगों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिलेगा। - रामफेरन पांडे श्रावस्ती विधायक
जिला स्तरीय निवेश कुंभ में निर्धारित लक्ष्य को पीछे छोड़ते हुए 2349.7 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है। इससे जिले में 105 उद्योग लगेंगे और लगभग 9418 लोगों को रोजगार मिलेगा। - नेहा प्रकाश जिलाधिकारी
उद्यम की स्थापना करने वाले निवेशकों को सुरक्षा की दृष्टि से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। वे भयमुक्त होकर उद्योग स्थापित कर सकेंगे। -प्राची सिंह, एसपी
इस क्षेत्र में इतना आया निवेश
निवेश का क्षेत्र परियोजना लागत करोड़ में
एनीमल हसबेंड्री 18 18
एमएसएमई 42 571
मेडिकल एजुकेशन 03 225 हल्टीकल्चर 06 89
दुग्ध उत्पाद 05 30
हाउसिंग 01 40
वन उपज 01 50
टूरिज्म 04 184
फूड एंड सिविल 01 30
फूड एंड सेफ्टीड्रग 02 125
हैंडलूम एंड टेक्सटाइल 02 200
टेक्निकल एजुकेशन 01 2.5
अतिरिक्त उर्जा 02 120
आईटी 01 50
मेडिकल हेल्थ 01 1.2