श्रावस्ती। पदीय दायित्व में लापरवाही पर बुधवार रात एसपी राहुल भाटी ने एक आरक्षी को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि सिरसिया थाने पर तैनात आरक्षी प्रदीप तिवारी के विरुद्ध पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता व अनुशासनहीनता के आरोप लगे थे। जांच करवाने पर पता चला कि आरक्षी प्रदीप ने अवैध रूप से लकड़ी काटने वाले अपराधियों से साठगांठ की है। आरक्षी का ये कृत्य पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाला है। ऐसे में आरक्षी को निलंबित कर उसके विरुद्ध विभागीय जांच शुरू करवाई है।