श्रावस्ती। पुलिस लाइन भिनगा स्थित सीओ कार्यालय में तैनात आरक्षी दुर्गेश कुमार गिरी (35) बुधवार को बाइक से भिनगा की ओर जा रही थी। भिनगा-बहराइच मार्ग पर खैरी मोड़ के निकट सामने अचानक बकरा आ जाने से वह बाइक से नियंत्रण खो बैठीं और सड़क पर गिर गईं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने निजी वाहन से उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर हालत में सुधार न होने से चिकित्सकों ने घायल को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।