श्रावस्ती। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम अन्नपूर्णा गर्ग को सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने अयोध्या श्रीराम मंदिर में हुए चढ़ावा कांड पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस घटना से श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। कांग्रेस ने आरोपियों के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। साथ ही निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही। उन्होंने दान और चढ़ावे में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दिया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष असलम खान, अमर पांडेय, नीरज पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।