फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सामूहिक दौड़ और टोलीवार ड्रिल का कराया अभ्यास

Tue, 03 Nov 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पुलिस लाइन में परेड करते पुलिस कर्मी।- 
विज्ञापन
श्रावस्ती। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। उन्होंने पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ रहने के लिए प्रेरित किया और सामूहिक दौड़ व टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया। एएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने क्वार्टर गार्द और शस्त्रागार पहुंचकर शस्त्रों की साफ-सफाई व रख रखाव के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया। स्टोर में रजिस्टरों और सामान का निरीक्षण किया और आदेश कक्ष में रजिस्टरों की जांच की। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को अनुशासन और कर्तव्य परायणता का पालन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें