मिशन शक्ति चौपाल में महिलाओं को जानकारी देती महिला पुलिस कर्मी।
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में मौजूद महिलाओं व किशोरियों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों को बताया गया। उन्हें साइबर ठगों द्वारा यूपीआई के जरिए की जाने वाली ठगी के विभिन्न तरीकों, ऑनलाइन लेनदेन के सुरक्षित तरीकों आदि की जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी वेबसाइट, संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने और किसी को भी ओटीपी न बताने की सलाह दी गई। साथ ही उन्हें महिला हितैषी योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया।