फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें मामलों की विवेचना : एएसपी

Sat, 11 Jul 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सिरसिया थाने में आयोजित बैठक में मौजूद एएसपी व अन्य।
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया थाने में बृहस्पतिवार को एएसपी की अध्यक्षता में अर्दली रूम की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से मामलों की विवेचना करने का निर्देश दिया। साथ ही शिकायतों को समय सीमा के भीतर निस्तारित करने के लिए कहा। बैठक के दौरान एएसपी चंद्रकेश सिंह ने विवेचनाओं के प्रगति की समीक्षा की। इसमें लंबित विवेचनाओं व लंबित प्रार्थना पत्रों को शीघ्र निस्तारित कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मामलों का शीघ्र निस्तारण करने से न्यायिक प्रक्रिया को गति प्रदान होती है। साथ ही पीड़ित व्यक्ति को समय से न्याय भी मिलता है। ऐसे में अनावश्यक रूप से मामलों के निस्तारण में टाल-मटोल करने से बचें। साथ ही ऑनलाइन प्राप्त प्रार्थना पत्रों की समीक्षा व ऑपरेशन क्लीन, ऑपरेशन दहन व आपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी ली। इस मौके पर थाना प्रभारी सौरभ सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें