लंबित प्रकरणों की जांच करते एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम। -स्रोत : पुलिस
श्रावस्ती। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने मंगलवार रात इकौना सर्किल के सोनवा व गिलौला थाने के प्रभारी व विवेचकों के साथ अर्दली रूम किया। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं व शिकायतों की समीक्षा की और लंबित विवेचनाओं को त्वरित गति से पूरा करने का निर्देश दिया। एएसपी ने महिला संबंधी अपराधों व मिशन शक्ति अभियान के तहत किए गए कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अपहृत किशोरियों को जल्द से जल्द खोजने का निर्देश दिया।