मल्हीपुर थाने में बैठक करते एएसपी।
श्रावस्ती। एएसपी चंद्रकेश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार शाम मल्हीपुर थाने में अर्दली रूम का आयोजन किया गया। इस दौरान एएसपी ने विवेचकों से लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली और फटकार लगाते हुए शीघ्र सभी विवेचनाओं को पूरा करने के लिए निर्देशित किया। एएसपी ने बताया कि जन सामान्य को ससमय न्याय दिलवाने के लिए विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण विवेचना करने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही गैंगस्टर, गुंडा अधिनियम, जिला बदर की स्थिति, साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों आदि की स्थिति जानकर निस्तारण का निर्देश दिया है।