श्रावस्ती। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बृहस्पतिवार को सोनवा, गिलौला और हरदत्तनगर गिरंट थानों में अर्दली रूम कर लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, जिला बदर और साइबर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। त्योहारों के मद्देनजर गश्त बढ़ाने, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और वांछितों की गिरफ्तारी पर जोर दिया।