फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करुणा से होता है हिंसा का उपशमन : देवानंद

Fri, 24 Jul 2026 08:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बो​धि वृक्ष की फूल पूजा करते बौद्ध अनुयायी
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शुक्रवार को वियतनाम से आए अनुयायियों के 20 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में आनंद बोधि वृक्ष का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया। बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु ने कहा कि मानव में उसे अधोगति की ओर ले जाने वाले जो दोष हैं, उनमें से क्रोध का निरोध (उपशमन) मैत्री से होता है। वहीं, हिंसा का उपशमन करुणा से, ईष्र्या का मुदिता से होता है। राग व द्वेष जो मन का संतुलन बिगाड़ कर, मनुष्य के सुखी जीवन को नष्ट कर देने के मुख्य कारण हैं, इनका उपशमन उपेक्षा द्वारा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें