फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर चर्चा

Mon, 25 Sep 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया ब्लाक सभागार में शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के नोडल शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता खंड शिक्षाधिकारी सिरसिया ने की। इसमें तीन से 31 अक्टूबर चक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

कार्यशाला में बीईओ सिरसिया राजीव ओझा ने सभी प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व नोडल शिक्षकों को अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने को कहा। यूनिसेफ के बीएमसी अश्विनी मिश्र ने कार्यशाला में अभियान की गाइडलाइन के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान माइक्रो प्लान फॉर्मेट पर सभी गतिविधि आयोजित होगी।
इस दौरान बच्चों की रैली के दौरान स्लोगनों के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर अयोध्या प्रसाद राना, सुनील दत्त शुक्ला, विश्वनाथ शुक्ला, अजय पाठक, नंद कुमार पाठक और अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें