फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: समिति सचिव पर 13 रुपये अधिक वसूलने का आरोप

Tue, 19 Aug 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। जमुनहा के बोहरवा चौराहा स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लक्ष्मनपुर समरहनिया पर सोमवार को यूरिया के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान किसानों ने सचिव पर 13 रुपये अधिक वसूलने का आरोप लगाया। बरूहा निवासी किसान विजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि उन्हें 280 रुपये की एक बोरी खाद मिली है। वहीं चिरैया गांव निवासी बंसी व हरिहरपुर निवासी घनश्याम ने शाम तक खाद न मिलने का आरोप लगाया। समिति के प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शनिवार को 500 बोरी यूरिया आई थी, जिसे वितरित किया जा रहा है। किसानों को 270 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से यूरिया दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें