एसएसबी मुख्यालय में मिलेट्स मेले में लगे स्टॉल का निरीक्षण करती संदीक्षा अध्यक्ष।
- फोटो : एसएसबी मुख्यालय में मिलेट्स मेले में लगे स्टॉल का निरीक्षण करती संदीक्षा अध्यक्ष।
श्रावस्ती। एसएसबी 62 वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में सोमवार शाम श्री अन्न (मोटा अनाज) मेला आयोजित किया गया। इस दौरान मोटे अनाज से बने स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए, जिसका एसएसबी जवानों और उनके परिजनों ने आनंद लिया। कार्यक्रम में एसएसबी कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने कहा कि मोटा अनाज सेहत का खजाना हैं। उन्होंने बताया कि इन्हें दैनिक जीवन में शामिल करने से कई रोगों में लाभ होता है और पेट संबंधी बीमारियां कम होती हैं। कमांडेंट ने जोर दिया कि मोटा अनाज फाइबर का अच्छा स्रोत होते हैं। मेले में बाजरा, ज्वार, रागी, कोदो, सांवा सहित विभिन्न प्रकार के मोटा अनाजों से निर्मित पौष्टिक व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए। इन पारंपरिक व आधुनिक व्यंजनों की खुशबू और स्वाद ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।