फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 260 करोड़ की परियोजनाओं का सीएम ने किया शिलान्यास व लोकार्पण

Sat, 16 Mar 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बलरामपुर मं आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी को चाबी प्रदान करते मुख्यमंत्री 
विज्ञापन
श्रावस्ती। बलरामपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा का आयोजन हुआ। जिसमें उन्होंने जिले की 260 करोड़ 37 लाख रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने मंच से श्रावस्ती की विशेषताओं का बखान भी किया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को बलरामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रावस्ती महराजा कुश की राजधानी होने के साथ ही भगवान बुद्ध की तपोस्थली भी रही है। यह वह धरती है जहां महराजा सोहेलदेव ने 11वीं व 12वीं सदी में विदेशी अक्रांताओंं को धूल चटाया था। इस दौरान उन्होंने जिले के समूहों को आठ करोड़ 97 लाख 90 हजार रुपये का रिवाॅल्विंग फंड का चेक भी प्रदान किया।
साथ ही उन्होंने जिला कारागार भिनगा, भंगहा में 50 बेड के फील्ड हाॅस्टल, जमुनहा में राजकीय महाविद्यालय, श्रावस्ती में राजकीय इंटर काॅलेज, कोटवा खास, शिवबालक पुरवा, शिवालापुरवा, साईंपुरवा, रंकी पुरवा, वासुकी पुरवा, बनवारी पुरवा, दसौंधी संपर्क मार्ग का लोकार्पण भी किया। वहीं, भिनगा पुलिस लाइन में 100 बेड की क्षमता का हाॅस्टल व बैरक, जिले में कृषि विज्ञान केंद्र, कटरा लालबोझी मार्ग चौड़ीकरण, सेमगढ़ा, मोतीपुर में गौसंरक्षण केंद्र, मदारा राजकीय पौधशाला, जिलास्तरीय ड्रग हाउस का शिलान्यास किया। इस मौके पर एमएलसी साकेत मिश्रा, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश सहित काफी संख्या में जिले के लाभार्थी, भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें