श्रावस्ती। तराई क्षेत्र में सोमवार को मौसम की मार जारी रही। सुबह धूप निकलने से उमस बढ़ गई। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए, जिससे उमस से राहत मिली। हालांकि, दिन भर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। बारिश न होने से किसानों के चेहरे मुरझाए रहे और वे दिन भर इंतजार करते रहे। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्रा ने अगले कुछ घंटों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है। उन्होंने किसानों को परेशान न होने की सलाह दी। गिलौला निवासी किसान पंकज मिश्रा, पवन कुमार और नकछेद ने बताया कि दो-तीन दिन बारिश न होने पर धान व गन्ने की सिंचाई महंगे डीजल पंप से करनी पड़ेगी। इससे कृषि लागत में वृद्धि होगी।