कटरा। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 15 नवंबर तक देशव्यापी स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से श्रावस्ती एयरपोर्ट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान एयरपोर्ट निदेशक अजय कुमार के नेतृत्व में कर्मियों ने एयरपोर्ट परिसर की सफाई की गई। साथ ही अभियान के दौरान स्वच्छता कार्य में योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों को उनके उत्साहवर्धन के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना है।