रूपईडीहा (बहराइच)। नेपाल के बांके प्रशासन और पुलिस की लचर सुरक्षा व्यवस्था के कारण एक बाल बंदी की जान चली गयी। जिला बांके के हिरमनिया स्थित बाल सुधार गृह में हुई झड़प में एक नाबालिग बंदी की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। गुरुवार की रात करीब 11 बजे का मामला बताया जा रहा है। बांके पुलिस के मुताबिक एक बिल्डिंग के बंदी और दूसरे बिल्डिंग के नाबालिग बंदियों के बीच झड़प हुई। दोनों भवनों में रहने वाले बंदियों में लाठी-डंडे, पत्थर और मुक्के चले। रात में हुई झड़प में घायल हुए 11 लोगों को तुरंत इलाज के लिए नेपालगंज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जिसमें से एक नाबालिग बंदी की मौत हो गई। संवाद