फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कॉलेज के पास लगा गिट्टी का ढेर, बच्चों के लिए बढ़ी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने दो माह पूर्व ट्रक लेबाय का निर्माण किया जा रहा था। इसका विरोध होने के कारण निर्माण पर रोक लग गई थी। दो माह बीत चुके हैं, लेकिन निर्माण के लिए गिराई गई गिट्टी को स्कूल के पास से नहीं हटाया गया। इस कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बहराइच भिनगा स्टेट हाईवे पर ट्रक को रोकने के लिए लेबाय का निर्माण लोक निर्माण विभाग को करना था। इसके लिए भूमि का चयन गलत तरीके से भिनगा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गेट से मात्र कुछ मीटर की दूरी पर ही कर दिया गया। जब लेबाय निर्माण कार्य शुरू हुआ तो गेट के बगल तक पहुंच गया। इसको लेकर स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों के साथ ही स्थानीय निवासियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। अभिभावकों का कहना था की राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भवन से ही केंद्रीय विद्यालय का संचालन भी किया जा रहा है।
बालिकाओं के साथ ही छोटे बच्चे भी यहां आते हैं। कुछ बच्चे व छात्राएं तो साइकिल से आते जाते हैं। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना रहता है कि वे कहीं गिट्टी के ढेर से संतुलन न खो बैठे और हादसा हो जाए। इसके बाद गिट्टी को न तो हटाया जा रहा हैं और न ही सड़क किनारे खोदी गई मिट्टी को बराबर ही किया जा रहा हैं। ऐसे में जब कोई ट्रक निकलता हैं, तो वहां पैदल चलने वालों को भी पटरी पर सुरक्षित खड़े होने की जगह नहीं मिलती है।अभिभावकों ने स्कूल के सामने पड़े गिट्टी को हटाने व खोदी गई मिट्टी को बराबर करने की मांग की हैं।
विज्ञापन

नगर सीमा के अंदर ट्रक व बस लेबाय बनाने का प्रावधान नहीं है। खास तौर से अस्पताल, स्कूल व अन्य प्रकार के आवासीय क्षेत्र में इसका निर्माण नहीं हो सकता है। भिनगा में जहां निर्माण हो रहा था। उसके ठीक सामने ही स्कूल, कुछ दूरी पर जिला अस्पताल, बगल में ही आवासीय क्षेत्र व ठीक सामने पुलिस लाइन है।
ट्रक लेबाय के लिए भूमि का अलग चयन कर लिया गया हैं। बाढ़ आ जाने व जलभराव के कारण गिट्टी नही हटाया जा सका। जल्द ही वहां से गिट्टी हटा कर जमीन को बराबर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसके हरित, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें