रवलपुर में फिट इंडिया के तहत एसएसबी संग दौड़ लगाते बच्चे
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। बच्चों में फिटनेस शारीरिक शिक्षा तथा खेल की समझ को बढ़ावा देने के लिए एसएसबी की ओर से सोमवार को सीमावर्ती गांव में फिट इंडिया दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें सीमा क्षेत्र के गांव के बच्चों ने जवानों संग दौड़ लगाई।
इंडो-नेपाल सीमा से सटे गांव रवलपुर व बनकटी में एसएसबी 62वीं वाहिनी के कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी के निर्देश पर सीमा चौकी गुज्जरगोरी के जवानों की ओर से फिट इंडिया दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के बच्चों के साथ सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने दौड़ लगाई। इस दौरान जवानों ने मौजूद ग्रामीण व बच्चों को फिट रहने की सलाह दी।
तीन किलोमीटर की इस दौड़ के माध्यम से आम लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, उप निरीक्षक गुरुबचन सिंह, सहायक उप निरीक्षक बलवंत सिंह, गजेंद्र सिंह, हवलदार नरेंद्र, अनिल, अवधेश, राज सिंह, योगिंदर सिंह, महिला आरक्षी रिंकू कुमारी, आरती व रिंकू आदि मौजूद रहे। (संवाद)