श्रावस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एनएन पांडेय को प्रशंसा पत्र भेजकर कोविड महामारी के दौरान उनके योगदान की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने पत्र में चिकित्सकों को समाज में भगवान का दूसरा रूप बताया। उन्होंने कहा कि कोविड के कठिन दौर में चिकित्सकों के त्याग, समर्पण और सेवाभाव को हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में डॉ. पांडेय के योगदान की सराहना करते हुए प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य संबंधी प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने चिकित्सकों से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने, जनजागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता बरतने का आह्वान किया।