फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गोंडा के दो युवकों से विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख 20 हजार रुपये ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भिनगा क्षेत्र के टंडवा बनकटवा का निवासी इंद्रीश है। सीओ क्राइम आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सादिक अली और मोहम्मद तारिक ने कोतवाली भिनगा में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी ने उन्हें मलयेशिया में इलेक्ट्रॉनिक पैकेजिंग का काम दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके लिए उसने दोनों से 3 लाख 20 हजार रुपये लिए थे। जब वे मलयेशिया जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे, तो वीजा सही नहीं निकला। इस कारण उन्हें वापस भेज दिया गया। युवकों ने रुपये वापस मांगे तो इंद्रीश ने गाली-गलौज और धमकी दी। उनकी तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें