फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 17 लाख की चरस पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
आरोपियों के पास से बरामद चरस
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने शनिवार रात तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से छह किलो 820 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत 17 लाख रुपये आंकी गई है। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि इंडो-नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान यह कार्रवाई हुई। सिरसिया थाना प्रभारी दीपक कुमार दूबे और एसएसबी निरीक्षक रिजगजिन नामग्याल की टीम ने घेराबंदी की। उन्हें नेपाल की ओर से चरस लेकर लौट रहे संदिग्धों की गुप्त सूचना मिली थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लवकुश पांडेय, दिवाकर वर्मा और कैलाश नाथ वर्मा के रूप में हुई। ये सभी कोतवाली भिनगा और सिरसिया क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें