कैंपस मार्टियस विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करते विद्यार्थी।-
श्रावस्ती/कटरा। जन्माष्टमी से पूर्व बृहस्पतिवार को विद्यालयों में कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया। विद्यालयों ने बच्चों को प्रेरित करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के बारे में बताया। जिले में शुक्रवार रात श्रीकृष्ण का जन्म मनाया जाएगा। भिनगा के लर्निंग विंग्स विद्यालय में छात्रों ने श्रीकृष्ण व राधा की लीलाओं का मंचन किया। इकौना स्थित कैंपस मार्टियस एकेडमी में विद्यार्थियों ने कृष्ण लीला, दही हांडी व झांकी प्रस्तुत की। प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने श्रीकृष्ण के कारागार जन्म और उनकी लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने इंद्र देव व कालिया नाग का घमंड दूर करने तथा गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक संतोष कुमार पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।