फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: लापरवाही पर सीडीपीओ का वेतन काटा

Tue, 25 Aug 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति और संभव अभियान 6.0 की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण का निर्देश दिया। निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर सीडीपीओ सिरसिया का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया। डीएम ने पोषण ट्रैकर एप्लिकेशन पर एफआरएस व दक्षता मापन की कम फीडिंग पर सभी सीडीपीओ को लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्र खोलने तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी व मुख्य सेविका को नियमित भ्रमण करने को कहा। बाल विकास परियोजना अधिकारी सिरसिया मीरा देवी के नियमित निरीक्षण न करने पर उनका वेतन काटने का निर्देश फिर दोहराया गया। डीएम ने पोषण ट्रैकर एप्लिकेशन पर बच्चों की वृद्धि निगरानी, टीएचआर फीडिंग, घर-घर भ्रमण, आधार सत्यापन के निर्देश दिए। ई-कवच एप्लिकेशन पर सैम बच्चों के प्रबंधन और उनके अनुवर्ती कार्रवाई पर भी जोर दिया गया। बैठक का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी ने किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह और जिला विकास अधिकारी रामसमुझ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें