फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सीडीओ ने कूड़ा पृथक्करण केंद्र का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। गांवों में एकत्र कचरे को अलग किया जाएगा। इसके साथ ही गांवों में वर्मी कंपोस्ट का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके लिए जमुनहा के फतेहपुर बनगई में सीडीओ ने कूड़ा पृथक्करण केंद्र व वर्मी कंपोस्ट पिट का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सीडीओ अनुभव सिंह ने कहा कि गांवों में गोबर बहुतायत मात्रा में है, किसान चाहे तो इसका उपयोग वर्मी कंपोस्ट बनाने में किया जा सकता है। बीडीओ सरयू प्रसाद सिंह ने ग्रामीणों को कूड़ा पृथक करने व वर्मी कंपोस्ट बनाने का गुर बताया। जबकि राजकुमार त्रिपाठी ने ग्रामीणों को इसके लाभ बताए। इस मौके पर हरिगेन्द वर्मा, चंद्रमणि शुक्ला, आंजनेय शुक्ला, भीम सिंह, चंद्र मोहन वर्मा व हरिद्वार प्रसाद आदि मौजूद रहे।

गौहत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रावस्ती। मल्हीपुर पुलिस ने क्राइम ब्रांच टीम के साथ गौहत्या के तीन आरोपियों को बुधवार देर रात परसा जंगल से गिरफ्तार किया। उनकी पहचान परसा डेहरिया के मजरा परसा निवासी भुजऊ, मारूफ खान व बड़का भरथा निवासी नफीस के तौर पर हुई। वहीं बड़का भरथा निवासी सलीम भाग निकला। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें