फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बाल विवाह के प्रति किया सचेत

Sun, 11 Jan 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करतीं आरक्षी।- स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों व शक्ति दीदियों ने जागरूकता चौपाल लगाई। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि टीम में शामिल महिला पुलिस कर्मियों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, चौराहों व गांवों आदि में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं से सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। इसके साथ ही उन्हें बाल विवाह व बालश्रम के दुष्परिणाम व कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही महिला अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें