दीवानी न्यायालय के गेट संख्या एक के सामने स्थित गुमटी का टूटा ताला।
श्रावस्ती। दीवानी न्यायालय के गेट नंबर एक के सामने स्थित पान की गुमटी को शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर ताला तोड़कर गुमटी में रखी नकदी और सामान उठा ले गए। शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक हरीराम मौर्य को चोरी की जानकारी हुई। कोतवाली भिनगा क्षेत्र के पूरे खैरी निवासी हरीराम मौर्य न्यायालय के गेट के सामने गुमटी संचालित कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात वह गुमटी बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह पहुंचने पर ताला टूटा मिला और दुकान से सामान गायब था। पीड़ित के अनुसार गुमटी में नकदी व सामान चोरी हुआ है। हरीराम ने कोतवाली भिनगा में तहरीर देकर चोरी का खुलासा और माल बरामदगी की मांग की है।