फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मारपीट की दो घटनाओं में सात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र के ग्राम फतुहापुर निवासी दद्दन प्रसाद ने सोमवार को पुलिस को दिए शिकायती पत्र में गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शिकायती पत्र में कहा कि शनिवार को आरोपियों ने उसके घर पहुंचकर उसकी पत्नी शकुंतला पर हमला कर दिया। पत्नी को पिटता देख उसे बचाने पहुंचे दद्दन को भी आरोपियों ने पीट दिया। दद्दन की तहरीर पर सोनवा पुलिस ने गंगाराम, राहुल, रामनरेश व संदीप के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह एक अन्य मामले में ग्राम नासिरगंज महदेवा के मजरा इमलिया निवासी अंगनू प्रसाद ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पीड़ित ने शिकायती पत्र में बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते शनिवार को उसके गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। उसे बचाने पहुंची उसकी मां इलाचा को भी पीट दिया। अंगनू की तहरीर पर पृथ्वीराज, छोटकऊ, बलीराम के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें