फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: प्रचार में प्रत्याशियों का निकल रहा दम

Mon, 24 Apr 2023 09:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में कटाई का सीजन, इसलिए नहीं मिल रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। नगर निकाय चुनाव के लिए होने वाले मतदान को 10 दिन शेष हैं। भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप में प्रत्याशी व उनके समर्थकों का चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं से मिलने में दम निकल रहा है। इस समय फसलों की कटाई व मड़ाई का काम जोरों पर है। इस कारण शहरी क्षेत्र के कई मतदाता गांव चले गए है। इस कारण प्रत्याशियों की उनसे मुलाकात नहीं हो पा रही है।
नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना में चार मई को मतदान होगा। जबकि दो मई शाम से ही प्रचार पर रोक लग जाएगी। ऐसे में प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के पास प्रचार के लिए एक सप्ताह का ही समय है। नगर पंचायत से नगर पालिका परिषद बनी भिनगा में टड़वा, बनकटवा, मटखनवा, लोनियनपुरवा, पूरेखैरी, गलकटवा, कहारनपुरवा, बालूपुरवा, आंशिक सिसवा, आंशिक वर्गी वर्गा, लबेदपुर, लक्ष्मनपुर इटवरिया व राजापुररानी गांव भी शामिल हो गए थे। तब 15 व अब 25 वार्ड वाले नगर पालिका परिषद भिनगा के करीब 10 वार्ड ग्रामीण क्षेत्र में हैं। ऐसे में यहां के ज्यादातर मतदाता किसान हैं। जो मौजूदा समय गेहूं की कटाई व मड़ाई कर रहे हैं। जिन मतदाताओं ने कटाई मड़ाई कर ली है, अब वह अनाज व भूसे की ढुलाई कर रहे हैं। इसके कारण यहां आने वाले प्रत्याशी व उनके समर्थकों को ज्यादातर मतदाता खोजे नहीं मिल रहे। जिनकी तलाश में प्रत्याशियों का दम निकल रहा है। वहीं मतदाता यह कहते सुनाई दे रहें हैं कि अभी चुनाव प्रचार का असर दिखाई नहीं दे रहा है। चुनाव को एक सप्ताह ही शेष हैं। इसके बावजूद वोट मांगने के लिए हमसे कोई प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

************************************
लोगो-मेरा पहला वोट
विकास के नाम पर पड़ेगा मेरा पहला वोट
फोटो- 10,11
श्रावस्ती। भिनगा के मोहल्ला सतीचौरा निवासी नूरुन निशा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। इसको लेकर वह काफी उत्साहित हैं। नूरुन निशा बताती हैं कि जाति व धर्म से किसी का भला नहीं होता। जब हमें अपना प्रतिनिधि चुनना है तो हमें विकास को महत्व देना चाहिए। हमारा पहला मत विकास के नाम पर पड़ेगा। वहीं भिनगा के मंगल भट्ठा निवासी फरमान बताते हैं कि इस बार हम पहली बार मतदान करने जा रहे हैं। ऐसे में हम अपना मत विकास पुरुष को देंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें