फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

Mon, 05 Jan 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 इकौना में शनिवार रात अतिक्रमण हटवाते सीओ। - स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
श्रावस्ती। बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए शनिवार रात सीओ इकौना भरत कुमार पासवान ने इकौना थाना प्रभारी परमानंद तिवारी के साथ इकौना में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस टीम के साथ मुख्य बाजार पहुंचे सीओ ने सड़क की पटरियों पर खड़ीं बाइक व चार पहिया वाहनों को हटवाया और वाहन चालकों को दोबारा खड़ा मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही सड़क की पटरी पर लगे फल व सब्जी के ठेलों को भी हटवाया। सीओ भरत पासवान ने बताया कि स्थानीय दुकानदारों, रेहड़ी लगाने वालों, ई रिक्शा व ऑटो चालकों आदि को अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उन्हाेंंने बताया कि बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए अभियान अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें