फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्ताक्षर बनाकर गायब प्रभारी प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। हरिहरपुररानी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खाले ककरा का शनिवार को सीडीओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर बनाकर प्रभारी प्रधानाध्यापक नदारद मिले। इस पर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय केवटनपुरवा में गंदगी मिलने पर शिक्षक को फटकार लगाई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय खाले ककरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक राम मिलन, सहायक अध्यापक बृजेश पाल तथा शिक्षामित्र जगतराम वर्मा की तैनाती मिली। इसमें प्रभारी प्रधानाध्यापक हस्ताक्षर बनाकर नदारद मिले। इस पर सीडीओ ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया है।
वहीं छात्र उपस्थित पंजिका का निरीक्षण करने पर पता चला कि कक्षा 01 में 32 के सापेक्ष 12, दो में 66 के सापेक्ष सात, तीन में 32 के सापेक्ष 14, चार में 17 के सापेक्ष नौ तथा कक्षा 05 में 16 के सापेक्ष 09 बच्चे ही उपस्थित हैं। ज्यादातर बच्चे यूनीफार्म में विद्यालय नहीं आये थे। इस सहायक अध्यापक को फटकार लगाते हुए बच्चों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

यहां सीडीओ को मध्याह्न भोजन का सैंपल भी नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय केवटनपुरवा का निरीक्षण किया। यहां पंजीकृत 104 के सापेक्ष 61 बच्चे ही उपस्थित मिले।
विद्यालय में लाइब्रेरी का पैसा होने के बावजूद अभी तक पुस्तकें नहीं खरीदी गई थी। इस पर नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक को एक सप्ताह में पुस्तकें खरीदने का निर्देश दिया। विद्यालय परिसर व शौचालय गंदा देख प्रभारी प्रधानाध्यापक को ग्राम प्रधान से सामंजस्य बनाकर सफाई व्यवस्था ठीक कराने को कहा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें