फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दिल्ली के कैडेटों ने तपोस्थली का किया भ्रमण

Sun, 25 Oct 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा। अशोक कुमार बनवारी देवी महाविद्यालय में आयोजित एनसीसी की 51वीं यूपी बटालियन के ऑल इंडिया ट्रैकिंग शिविर के कैडेटों ने रविवार को श्रावस्ती का शैक्षिक भ्रमण किया। सूबेदार नंद सिंह की अध्यक्षता में दिल्ली के कैडेटों ने तपोस्थली के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को देखा। कैडेटों ने महामांकोल धम्मा लैंड में ध्यान सत्र में भाग लिया। वांगकोड सिंधी पॉल ने उन्हें मन की एकाग्रता के लिए ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने श्रावस्ती में 25 वर्ष बिताकर उपदेश दिए थे। इस दौरान कंबल और बरगद के पौधे वितरित किए गए। कैडेटों ने विश्व शांति घंटाघर, दिगंबर जैन मंदिर, गंध कुटी, शिवली स्तूप, कौशाम कुटी और संघाराम बुद्ध विहार का भ्रमण कर उनका महत्व जाना। विष्णु प्रताप सैनी और अंकुर कुमार चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें